Islam Quran Hadith Prophet Duas Kalima Middle East
🏠
Home
📖
Quran
🙏
Duas
🕋
Seerat
📲
App
  • भारतीय मूल के ज़ोहरान ममदानी ने रचा इतिहास, बने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर


    ये अमेरिकी राजनीति में भारतीय मुस्लिम समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। भारतीय मूल के एक मुसलमान ने न्यूयॉर्क सिटी की राजनीति में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो अब तक किसी ने नहीं किया। ज़ोहरान ममदानी अमेरिका के ऐतिहासिक शहर न्यूयॉर्क से मेयर बनने वाले पहले मुसलमान बन गए हैं। 

    33 वर्षीय ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर पद की डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी में जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद, नवंबर 2025 के आम चुनावों में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है, क्योंकि न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी का बोलबाला है। इस तरह वह न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम, पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर बनेंगे। ज़ोहरान ममदानी अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर होंगे।  

    ✊ कौन हैं ज़ोहरान ममदानी?

    ज़ोहरान ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ। उनके पिता मशहूर भारतीय-उगांडन स्कॉलर महमूद ममदानी हैं, जबकि उनकी मां प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर हैं।

    ज़ोहरान का बचपन दक्षिण अफ्रीका में बीता, लेकिन 7 साल की उम्र में वह अमेरिका आ गए। उन्होंने न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स हाई स्कूल ऑफ साइंस और फिर बॉडविन कॉलेज से अफ्रीकन स्टडीज में स्नातक किया।

    🗳️ संघर्ष से सफलता तक की कहानी

    ज़ोहरान ममदानी ने अपना करियर उन्होंने क्वींस में फोरक्लोज़र प्रिवेंशन काउंसलर के रूप में शुरू किया, जहां वह गरीब परिवारों को घर छिनने से बचाने का काम करते थे। यहीं से उन्हें आवास संकट और असमानता से जूझते लोगों के दर्द ने राजनीति की ओर मोड़ा। उन्होंने न्यूयॉर्क में हज़ारों और लाखों लोगों के पुनर्वास में मदद की। 2020 में उन्होंने न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2022 और 2024 में लगातार निर्विरोध चुने गए

    📢 ज़ोहरान ममदानी का राजनीतिक सफ़र

    ज़ोहरान डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट हैं। वह सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने और आर्थिक असमानता को खत्म करने के पक्षधर हैं।

    • मेट्रो (MTA) की बसें मुफ्त करना
    • सभी बच्चों के लिए मुफ्त चाइल्डकेयर
    • 200,000 सस्ते घरों का निर्माण
    • रेंट फ्रीज़ योजना
    • शहर द्वारा चलाए जाने वाले ग्रॉसरी स्टोर
    • अमीरों और कॉर्पोरेट टैक्स बढ़ाकर जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना

    🧕 मुस्लिम पहचान और व्यक्तिगत जीवन

    ज़ोहरान ममदानी एक मुसलमान हैं। उनकी योग्यता और प्रतिभा को देखते हुए अमेरिका ने उन्हें 2018 में अपने देश की नागरिकता प्रदान कर दी। हाल ही में उन्होंने सीरियाई मूल की कलाकार रमा दुवाजी से विवाह किया है। वे दोनों न्यूयॉर्क के एस्टोरिया में रहते हैं। ज़ोहरान ममदानी अक्सर ईरान और फ़िलिस्तीन का समर्थन करते रहे हैं। 

    💥 विरोध और समर्थन

    जहां ममदानी को बर्नी सैंडर्स और एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ जैसे प्रगतिशील नेताओं का समर्थन मिला है, वहीं उनकी फिलिस्तीन समर्थक राय और सीमित प्रशासनिक अनुभव को लेकर कुछ आलोचना भी हुई है फिर भी, उनके विज़न और जनता से जुड़ाव ने उन्हें नई पीढ़ी का चेहरा बना दिया है।

    ज़ोहरान ममदानी का न्यूयॉर्क सिटी का मेयर बनना केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं है, यह भारतीय मुस्लिम समुदाय की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह दिखाता है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहे जाने वाला अमेरिका अब उन आवाज़ों को सुनने को तैयार है, जो पहले हाशिए पर थे। उनकी यह जीत सिर्फ राजनीति में नहीं, बल्कि पहचान, संघर्ष और बदलाव की लड़ाई में भी एक नया मील का पत्थर है।


    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728